छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम कोशली गोडान में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया गया संदेशकवर्धा

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम कोशली गोडान में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया गया संदेशकवर्धा, 08 जून 2026। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कबीरधाम के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत कोशली गोडान अंतर्गत ग्राम कोशली गोडान में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण एवं सतत जल प्रबंधन पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। उपस्थित ग्रामीणों को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित पेयजल ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अपने गांव को स्वच्छ, हरित एवं जल सुरक्षित बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button