छत्तीसगढ़

अन्याय के संहारक थे भगवान परशुराम, जयंती के अवसर पर आयोजीत शोभा यात्रा का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया स्वागत l

अन्याय के संहारक थे भगवान परशुराम, जयंती के अवसर पर आयोजीत शोभा यात्रा का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया स्वागत l

बिलासपुर l बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम भगवान् परशुराम जयंती के उपलक्ष्य मे नगर पालिका परिषद बोदरी में आयोजित शोभा यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शोभा यात्रा का स्वागत कर शास्त्र और शस्त्र के प्रणेता भगवान परशुराम जी का पूजन-अर्चन कर समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया गया, सभी भक्तगणों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसाद वितरण किया और वरिष्ठ विप्र जनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय और पराक्रम के प्रतीक हैं, और उनके आदर्श हमें समाज की सेवा व रक्षा की प्रेरणा देते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से ही भगवान परशुराम का नाम विश्व विख्यात हुआ। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय और अत्याचार करने वाले दुष्टों का संहार कर मानव जीवन के कल्याण की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर लव श्रीवास बोदरी मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका बोदरी के पार्षदगण, बोदरी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button