सिंगरौली: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बैढ़न में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

सिंगरौली: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बैढ़न में भव्य सम्मान समारोह आयोजित
सिंगरौली। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सिंगरौली जिले के बैढ़न सामुदायिक भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रामशिरोमणि शाहवाल के द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि सुनील कुमार मिश्रा, अधिवक्ता उच्च न्यायालय जबलपुर, पूर्व जिला न्यायाधीश उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया और पार्षदगणों, सरपंचगणों, अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों को साल एवं ट्रॉफी भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


