कृषि विभाग उड़नदस्ता टीम कार्यवाही तखतपुर, गनियारी में बड़ी गड़बड़ी खाद वितरण में, 2 दुकानों पर 21 दिनों तक खाद बेचना प्रतिबंध l

कृषि विभाग उड़नदस्ता टीम कार्यवाही तखतपुर, गनियारी में बड़ी गड़बड़ी खाद वितरण में, 2 दुकानों पर 21 दिनों तक खाद बेचना प्रतिबंध l
बिलासपुर l तखतपुर विधानसभा के क्षेत्र का कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम द्वारा तखतपुर विकासखण्ड के दो खाद दुकानो पर छापामारकर बड़ी गड़बड़ी खाद वितरण में पकड़ी है । खाद दुकानो में जाँच के दौरान पॉस मशीन और भौतिक स्टॉक में अन्तर की गड़बड़ी का दोषी पाने पर 21 दिनों के लिये खाद बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है । आगामी खरीफ सीजन में किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करनें तथा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं वितरण में अनियमितता की जांच के लिए कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल के माध्यम से विकासखण्ड तखतपुर में संचालित कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें मेसर्स किसान सेवा केन्द्र, तखतपुर पॉस मशीन स्टॉक यूरिया 750 बोरी एवं भौतिक रूप से यूरिया 550 बोरी पाया गया, उनके द्वारा 200 बोरी बिना पॉस मशीन के पाया गया । मेसर्स अमन कृषि केन्द्र गनियारी, पॉस मशीन स्टॉक यूरिया – 1679 बोरी एवं भौतिक रूप यूरिया नहीं पाया गया । दोनो प्रतिष्ठानों में उर्वरक भण्डारण / वितरण की प्रतिवेदन नहीं भेजने, प्रतिष्ठान में उर्वरकों का स्कंध एवं दर प्रदर्शित नहीं करने के कारण, प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने एवं उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धाराओं का उल्लंघन करने के फलस्वरूप मेसर्स किसान सेवा केन्द्र तखतपुर एवं मेसर्स अमन कृषि केन्द्र गनियारी, को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगामी 21 दिवस के लिए विक्रय पर प्रतिबंध की कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही के दौरान श्रीमति
दिव्या गौतम सहायक संचालक कृषि, श्रीमति प्रतीभा पाण्डेय कृषि विकास अधिकारी, आर. एल. पैकरा प्रभारी व.कृ.वि.अ. विकासखण्ड तखतपुर, श्रीमती खुशबू साहू उपस्थित l


