छत्तीसगढ़

बिलासपुर गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र पहुची अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर, सानिया चांडोक, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, गांव की चौपाल से अस्पताल तक चर्चा l

बिलासपुर गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र पहुची अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर, सानिया चांडोक, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, गांव की चौपाल से अस्पताल तक चर्चा l

बिलासपुर l विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार मंगलवार को बिलासपुर पहुंचा अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और सानिया चांडोक तीनों सीधे मंगला चौक स्थित कोर्टयार्ड मैरियट में ठहरीं, जहां उनका 24 घंटे का प्रवास पर गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया, फुलवारी केंद्र का निरीक्षण किया गया और डॉक्टरों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा दौरा एक सामाजिक संस्था के आमंत्रण से जुड़ा रहा और स्वास्थ्य क्षेत्र में संभावित सहयोग को लेकर भी बातचीत हुई।
खबर लिखे जाने तक सचिन तेंदुलकर परिवार अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और सानिया चांडोक गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मौजूद रही l मिली जानकारी के अनुसार आज ही कार्यक्रम समाप्त करने के बाद परिवार आज शाम बिलासपुर से मुंबई के लिए रवाना हो सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button