NHAI ने किया दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरण

दुर्ग बायपास टोल प्लाजा पर NHAI ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय काम किया है।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और बायपास टोल विभाग की टीम की मौजूदगी में 13 दिव्यांग भाई-बहनों को ब्रांड न्यू ट्राइसाइकिल सौंपे गए।

आपको बता दें कि NHAI पिछले कई सालों से दुर्ग बायपास के आसपास की ग्राम पंचायतों में सीएसआर फंड से लगातार विकास कार्य करा रहा है – स्वच्छ पेयजल, वाटर हार्वेस्टिंग, स्कूलों की मरम्मत और वृक्षारोपण जैसे कई प्रोजेक्ट पहले ही पूरे कर चुका है।
इस बार दिव्यांगों की मदद के लिए समाज कल्याण विभाग के साथ मिलकर ट्राइसाइकिल वितरण किया गया।
इस मौके पर ट्राइसाइकिल पाने वाले दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
NHAI का यह कदम साबित करता है कि विकास के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों की मदद भी उतनी ही जरूरी है।


