छत्तीसगढ़

थाना रतनपुर पुलिस ने गॉजा के व्यापारी पर की गई कार्यवाही, कुल कीमती 6,77,000 रूपये किया जप्त l

थाना रतनपुर पुलिस ने गॉजा के व्यापारी पर की गई कार्यवाही, कुल कीमती 6,77,000 रूपये किया जप्त l

पेण्ड्रा से बिलासपुर की ओर गॉजा बिक्री करने जा रहा था आरोपी।
जप्ती – 3.329 कि. ग्राम गॉजा कीमती 1,65000 रूपये, गॉजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 02 वॉकी टाकी, 01नग मोबाईल फोन कुल कीमती 6,77,000 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी –

  1. सौरभ मिश्रा पिता स्व. अनिल मिश्रा उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम धनगंवा थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छ.ग.। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तथा अवैध नशे के व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर अंशिका जैन प्रशिक्षु (भापुसे) के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है, कि दिनाँक 05/04/2026 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति पेण्ड्रा की ओर से नीले रंग की कार में भारी मात्रा में गाँजा बिक्री करने बिलासपुर की ओर लेकर आ रहा है कि सूचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर ग्राम घॉसीपुर के पास उक्त कार के आने पर रोककर चेक किया, चेक करने पर मादक पदार्थ गाँजा लगभग 3.329 कि.ग्रा. कीमती 1,65,000 रूपये, 01 नग मोबाई फोन, 02 वॉकी-टॉकी व परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर कार सवार सौरभ मिश्रा नामक व्यक्ति से पुछताछ करने पर गॉजा बिलासपुर की ओर बिक्री हेतु ले जाना बताने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, सउनि पवन सिंह, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. संजय यादव, म.आर. अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button