छत्तीसगढ़

भाजपा स्थापना दिवस विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं को दिया राष्ट्र सेवा का संदेश l

भाजपा स्थापना दिवस विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं को दिया राष्ट्र सेवा का संदेश l

बिलासपुर l भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा जिला कार्यालय एवं अपने निज निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की गौरवशाली यात्रा और अंत्योदय के संकल्प को याद किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के पश्चात अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का यह ध्वज मात्र एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह उन करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और अटूट राष्ट्रप्रेम का प्रतिबिंब है, जिन्होंने अपने निस्वार्थ सेवा भाव से इस संगठन को सींचा है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का यह सफर भारत को विश्व गुरु बनाने और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के सपने को धरातल पर उतारने की एक ऐतिहासिक यात्रा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन-हितकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि आज का दिन उन महान विभूतियों और बलिदानियों को नमन करने का है, जिन्होंने शून्य से शिखर तक का मार्ग प्रशस्त किया और अपनी विचारधारा से इस संगठन को एक विशाल वटवृक्ष बनाया।
अपने निज निवास पर भी ध्वजारोहण करते हुए उन्होंने दोहराया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर उनके उत्थान के लिए कार्य करते रहें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button