देश दुनिया

परिंडे लगाए, जल भरने का संकल्प लिया

बाड़मेर| खुमे की बेरी दूधु में पंछी बचाओ, परिंडे लगाओ अभियान के तहत परिंडे लगाकर नियमित जल भरने का संकल्प दोहराया। योगाचार्य हनुमानराम डऊकिया ने बताया कि पक्षियों के बिना पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती है।

पक्षी हमें सुबह से शाम तक जीवन जीने की पद्धति के बारे में सीख देते हैं। पारू देवी ने पक्षियों को नियमित चुग्गा-पानी देने की सीख दी। जसाराम बेनीवाल ने बताया कि पक्षियों का संरक्षण करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। इस अवसर पर गेरों देवी, बाली देवी, पनी देवी, चेनी देवी,तीजों,ऊषा, ओमप्रकाश, डालूराम, प्रकाश, नवीन, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार परिंडा लगाओ अभियान के तहत युवाओं की ओर से पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। समर्पण संस्थान बाड़मेर की ओर से सरदारपुरा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शास्त्री नगर सहित शहर के अलग-अलग स्थानों पर परिंडे लगा कर पक्षियों को गर्मी से राहत दी गई।

कुलदीप कड़ेला ने बताया कि इस मौके कवि चंद्रवीर गर्ग, मघराज कड़ेला, रमेश कड़ेला, दीपक चावला, जसराज जाट, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।

LockIcon

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button