नव नियुक्त सिपाहियों का 25 किमी पैदल रूट मार्च

शनिवार को पुलिस केंद्र बक्सर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त सिपाहियों के लिए 25 किलोमीटर का पैदल रूट मार्च आयोजित किया गया। सुबह लगभग 8 बजे से आयोजित यह रूट मार्च प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य सिपाहियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, सहनशीलता और टीम भावना का विकास करना है। निर्धारित मार्ग पर सिपाहियों ने अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए मार्च पूरा किया और अपने प्रशिक्षण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पूरे मार्च के दौरान प्रशिक्षकों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने सिपाहियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षकों ने सिपाहियों को उनके कर्तव्यों के प्रति सजग, जिम्मेदार और समर्पित रहने की सीख दी। साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस बनाए रखने पर जोर दिया गया। पुलिस केंद्र में चल रहे इस प्रशिक्षण के तहत सिपाहियों को आधुनिक पुलिसिंग के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाया जा रहा है।



