पाटन के गोड-पेंड्री में सनसनीखेज चोरी: घर मालिक से हाथापाई कर चोर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
12 हजार रुपये गल्ले से चुराने के बाद बच्चों की अलमारी लूटने पहुंचा चोर, पीड़ित ने बताया- चोर मेरे पीछे वाले घर में ही रहता है, नाम है राकेश मारकंडे

पाटन (दुर्ग)। गोड-पेंड्री इलाके में एक घर के अंदर हुई चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल उत्तम कुमार सोनी की पाटन उतई रोड पर सोनी सायकल स्टोर और हिमांशी जनरल स्टोर है, और घर पीछे की ओर से दुकान से जुड़ा हुआ है, जहा देर रात वही पड़ोस में रहने वाला राकेश मारकंडे चोरी छिपे घर में घुस गया, और घर के बीच से होते हुए किराना स्टोर में दाखिल हुआ और चोर ने पहले दुकान के गल्ले से 12 हजार रुपये चुराए और फिर बच्चों के कमरे की अलमारी में हाथ साफ करने लगा। तभी मकान मालिक की नींद खुल गई और चोर को देखते ही वह दंग रह गया।

उत्तम सोनी के अनुसार, जब वह बाथरूम जाने के लिए उठा तो कमरे में चोर को देख लिया। तुरंत चोर को पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच जोरदार हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान चोर किसी तरह वहां से भाग निकलने में सफल हो गया।
पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है, जो पुलिस के लिए मजबूत सबूत साबित हो सकता है ।
पीड़ित ने बताया कि चोर उसके ठीक पीछे वाले घर में ही रहता था। चोर की पहचान राकेश मारकंडे के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद चोर अपने घर से फरार हो गया है और फिलहाल उसका कोई अता-पता नहीं है।

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत उतई थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है।



