सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही पुराना बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल । 2-जप्त हथियार एक धारदार चाकूआरोपी:- 01. अनुराग कश्यप पिता स्वर्गीय मोहन कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड वार्ड नं.-30 थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही पुराना बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल । 2-जप्त हथियार एक धारदार चाकू
आरोपी:- 01. अनुराग कश्यप पिता स्वर्गीय मोहन कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड वार्ड नं.-30 थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.
प्रार्थी सुजीत पाण्डेय पिता अजय पाण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी कश्यप कालोनी पुराना बस स्टैण्ड थाना सिटी कोतवाली के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.04.26 को अनावेदक अनुराग कश्यप के द्वारा प्रार्थी को पुरानी रंजीश पर से पुराना बस स्टैण्ड में गंदी-गंदी गाली गुप्तांर कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट किया है एवं अपने पास रखे चाकू को लेकर दौडाया, आवेदक द्वारा भागकर घर चले जाने पर अनावेदक के द्वारा आवेदक के घर जाकर दरवाजा को लात से मारकर हांथ में रखे हंथौडी से आवेदक के बुलेट मोटर सायकल कमांक – CG10HB9686 को तोडफोड कर भाग गया था। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 216/26 धारा 296,351 (2), 333,324 (4) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को घर में दबिश देकर पकड़ा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया है घटना में प्रयुक्त धारदार का चाकू व हथौडी को जप्त कर प्रकरण में 25, 27 आर्म्स एक्ट की धारा जोडी गई। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।



