छत्तीसगढ़
विदेशी निवेश, डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले नवीन जून को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विदेशी निवेश, डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले नवीन जून को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
व्हाट्सएप, फर्जी ईमेल व बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रची गई सुनियोजित ठगी का खुलासा।
प्रार्थी से विभिन्न माध्यमों से कुल 3 करोड़ 13 लाख से अधिक की राशि ठगी गई।
आरोपी के कब्जे से Thar व Venue वाहन, मोबाइल, टैबलेट एवं लैपटॉप जप्त।
प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावना, जांच जारी।
आरोपी – नवीन जून पिता आजाद जून, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी सोनीपत (हरियाणा), वर्तमान पता देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)थाना – चकरभाठा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमांक – 180/2026
धारा – 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 66(घ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम।


