छत्तीसगढ़

तखतपुर नगर पालिका में घमासान, अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे पार्षद, विवादों से भरा हैं चल रहा भगवान भरोसे

तखतपुर नगर पालिका में घमासान, अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे पार्षद, विवादों से भरा हैं चल रहा भगवान भरोसे l

तखतपुर। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद तखतपुर के विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर पार्षदों और अध्यक्ष के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि स्वीकृत विकास कार्यों की सूची में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया गया, तो वे अध्यक्ष और अधिकारी के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
करोड़ों के बजट पर पार्षदों के अनुसार उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा श्रीराम सदन में विधायक धर्मजीत सिंह की मांग पर तखतपुर के वार्ड विकास के लिए 309.49 करोड़ रुपये के कार्यों की घोषणा की गई थी। इन कार्यों का प्रस्ताव परिषद में भी पारित किया जा चुका है। पार्षदों का आरोप है कि अब इन कार्यों की सूची को बदलने की कोशिश की जा रही है।
इन वार्डों के पार्षदों ने जताई आपत्ति विज्ञप्ति में वार्ड क्रमांक 01, 03, 04, 05, 06, 08, 12 और 14 के विकास कार्यों का विशेष उल्लेख किया गया है। हस्ताक्षर करने वाले पार्षदों का कहना है कि प्रशासन को इन कार्यों का प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजना चाहिए। यदि इसमें देरी या बदलाव होता है।
तो इसकी समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष और CMO की होगी। इस हेराफेरी को लेकर प्रभावित वार्ड वासियों में जमकर नाराजगी है l

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button