छत्तीसगढ़

अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत थाना या डायल 112 पर दें, बिलासपुर पुलिस आपकी सेवा में हाजिर l

अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत थाना या डायल 112 पर दें, बिलासपुर पुलिस आपकी सेवा में हाजिर l

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बहन को हथौड़े से मारपीट करने वाला आरोपी भाई कोनी पुलिस की गिरफ्त में, त्वरित कार्यवाही आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल अपराध क्रमांक 116/2026, धारा : 296,115(2),119(1),351(3) BNS
गिरफ्तार आरोपी मानेश्वर मनहर पिता स्व. शिव नारायण उम्र 33 वर्ष सा. आनंद मार्ग स्कूल के पास कोनी, थाना कोनी जिला बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में पीड़िता कु.मिनेश्वरी मनहर में थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 24/03/2026 को अपने देव नगर कोनी स्थित घर अकेली सोई थी उसी दिन रात्रि लगभग 10/11 बजे को उसका भाई मानेश्वर मनहर शराब के नशे में गाली गलौज करते आया उसके बाल को पकड़कर खींचकर बाहर निकाला शराब पीने के लिए पैसे मांगा पैसा नहीं देने पर पास में रखे हथौड़े से सिर, हाथ व पीठ में मारा चोट से बेहोश हो गई पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मानेश्वर मनहर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिससे घटना में प्रयुक्त हथौड़ा जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया।

कोनी पुलिस की जनअपील सभी नागरिकों से निवेदन है कि — अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button