Festivalखास खबरछत्तीसगढ़देश दुनियाबिलासपुरसौंदर्यस्वास्थ्य/ शिक्षा

पांच दिवसीय ट्रेनर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ

बिलासपुर के आकृति इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग में आज पांच दिवसीय ट्रेनर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीओटी) का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केंद्र के तहत वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आकृति अकादमी की निदेशक सुश्री रोमी लूथरा रहीं, जबकि भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान रायपुर से मुकुल वेदी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए करीब 30 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर्स की अहम भूमिका होती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं, महिलाओं और संभावित उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने में सहायक साबित होते हैं।

पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास की मूल अवधारणाएं, व्यवसायिक अवसरों की पहचान, संभावित उद्यमियों का चयन, व्यवसाय योजना तैयार करने की प्रक्रिया, प्रशिक्षण पद्धति और उद्यमिता प्रेरणा जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही समूह गतिविधियां, व्यवहारिक अभ्यास और क्षेत्रीय अध्ययन भी आयोजित किए जाएंगे।

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रशिक्षित ट्रेनर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, जो आगे चलकर विभिन्न जिलों में उद्यमिता विकास कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित कर सकें।

Related Articles

Back to top button