छत्तीसगढ़

कवर्धा में रामलीला का भव्य आयोजन: दर्री पारा तालाब के पास गूंज रही श्रीराम कथा

कवर्धा में रामलीला का भव्य आयोजन: दर्री पारा तालाब के पास गूंज रही श्रीराम कथा

कवर्धा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के दर्री पारा तालाब के समीप भव्य रामलीला एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस रामलीला में मध्य प्रदेश के रीवा से आए अनुभवी कलाकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव मंचन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अनिल तिवारी महाराज (रीवा, मध्य प्रदेश) के मार्गदर्शन में हो रहा है, जो पूरे भारत में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध हैं।

आयोजकों ने बताया कि आज के आधुनिक दौर में मोबाइल और टीवी के बढ़ते प्रभाव के कारण पारंपरिक कला और संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। ऐसे में इस रामलीला के माध्यम से पुराने समय की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब मनोरंजन का प्रमुख साधन रामलीला और धार्मिक आयोजन ही हुआ करते थे, जो समाज को न केवल मनोरंजन बल्कि संस्कार और आदर्शों की शिक्षा भी देते थे।

इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार का टिकट या शुल्क नहीं रखा गया है। यह पूरी तरह श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान-दक्षिणा से संचालित हो रहा है।

आयोजकों ने समस्त शहरवासियों एवं आसपास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

अंत में सभी को चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए “जय श्री राम, जय हनुमान” का संदेश दिया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button