जनगणना कार्य के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 मार्च से

जनगणना कार्य के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 मार्च से
बिलासपुर, 18 मार्च 2026 भारत की जनगणना 2027 एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अद्यतन कार्य के लिए जिले के विभिन्न ग्रामीण व नगरीय चार्जाें हेतु फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई है। दो बैच में नियुक्त किये गये इन ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा।
प्रथम बैच में ग्रामीण एवं नगरीय फिल्ड के 45 ट्रेनर्स को 23 मार्च से 25 मार्च तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिनमें कोटा, रतनपुर, बेलगहना, तखतपुर, सकरी, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तुरी, सीपत, पचपेड़ी, बिल्हा, बोदरी तहसील एवं नप कोटा, रतनपुर, तखतपुर, मल्हार, बिल्हा एवं बोदरी के ट्रेनर्स शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय बैच में नगर पालिक निगम बिलासपुर अंतर्गत कुल 26 फील्ड ट्रेनर्स को 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।




