छत्तीसगढ़

Kondagaon: संविधान दिवस पर कलेक्टर ने अधिकारियो-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

कोण्डागांव। 26 नवम्बर संविधान निर्माण के 71वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भवन में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज के पुनरुत्थान एवं संविधान प्रारूप निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया गया। संविधान की प्रस्तावना का पाठ करने के साथ उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि देश के महान लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में हमारे महान भारतीय संविधान की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी दिन 1949 को देश के लिए ऐसा सर्वोच्च कानून जिसे संविधान कहते है, लागू किया गया। हम सबको इस संविधान को अंगीकृत एवं आत्मार्पित करना चाहिए। भारत का संविधान को जनता की ओर से संविधान सभा ने अंगीकार किया था। इसलिए हम सबको संविधान को पढ़ना चाहिए, क्योंकि हम सबकी उन्नति और युक्ति का मार्ग केवल संविधान में ही मौजूद है। इस दौरान उन्होंने सभी को संविधान के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button