छत्तीसगढ़

मीना सारथी/प्रकाश सारथी निवासी इमलीभाठा जोगी आवास, बंधवापारा को अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही l

मीना सारथी/प्रकाश सारथी निवासी इमलीभाठा जोगी आवास, बंधवापारा को अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही l

बिलासपुर सरकंडा थाना की कार्यवाही, ईमलीभाठा में अवैध गांजा बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार। आरोपिया के कब्जे से 848 ग्राम गांजा किमती 31000रू. एवं नगदी रकम 250रू. बरामद। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी – मीना सारथी पति प्रकाश सारथी उम्र 48 वर्ष निवासी इमलीभाठा जोगी आवास, बंधवापारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.) अप.क्र. – 334/2026, धारा – 20बी, एनडीपीएस एक्ट
मुखबीर से सूचना मिला कि मीना सारथी नामक महिला जोगी आवास के बगल गली में अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रही है, मुखबीर के उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. प्रदीप आर्य के निर्देशन में उप निरी. नारायण ठाकुर के हमराह टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां मौके पर एक महिला मिली जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मीना सारथी निवासी इमलीभाठा की रहने वाली बताई जिसकी विधिवत् तलाशी लेने पर 848 ग्राम गांजा किमती 31000 रू. एवं बिक्री रकम 250रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button