देश दुनिया

पिता चलाते हैं किराने की दुकान, बेटी ने UPSC की परीक्षा में हासिल किया 9वीं रैंक

ऊपर तस्वीर में कान में पेंसिल फंसाए दिख रहे शख्स का नाम अजय जैन हैं. अजय जैन यूपी के छोटे से शहर शामली में किराने की एक दुकान चलाते है. इस दुकान की कमाई से ही अजय अपनी तीन बेटियां और एक बेटे की पढ़ाई-लिखाई से लेकर घर खर्च को पूरा करते थे. लेकिन शुक्रवार को इनके दुकान पर ग्राहकों से ज्यादा बधाई देने वाले लोगों की भीड़ रही होगी. यह भीड़ हो भी क्यों ना… अजय जैन की बेटी आस्था जैन ने भारत की सबसे कठिन कही जाने वाली UPSC की परीक्षा में 9वां रैंक जो हासिल किया है

शामली में लक्ष्णी नारायण मंदिर के पास आस्था के पिता चलाते हैं दुकान

दरअसल शामली जिले के कांधना कस्बे के सरावज्ञान मोहल्ले की रहने वाली आस्था जैन ने यूपीएससी की परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की है. चयन के बाद पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग उनके परिजनों को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. आस्था के पिता अजय जैन एक सामान्य व्यापारी है, उनकी नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप एक किराने की दुकान है.

शामली में अपने दुकान पर खडे़ आस्था के पिता अजय

पहली बार 131वां रैंक मिला था, अभी हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग ले रही आस्था

आस्था जैन ने कठिन परिश्रम के साथ पर पढ़ाई की और यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने सेल्फ पढ़ाई के साथ ही कुछ समय दिल्ली में भी कोचिंग ली थी. उनका पहली बार में ही UPSC में 131वां स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद आस्था को हैदराबाद कैडर में IPS की ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया था, किन्तु आस्था का सपना IAS बनने का था

जिसके चलते आस्था ने एक बार फिर प्रयास किया किन्तु उसका इस बार भी सपना पूरा नहीं हो पाया. दूसरी कोशिश में आस्था को 186वीं रैंक मिली. लेकिन इसके बाद आस्था ने हार नहीं मानी. तीसरे प्रयास ने आस्था ने पूरे भारत में 9वीं रैंक हासिल की. 

इंटर तक की पढ़ाई शामली से, दिल्ली से किया ग्रेजुएशन

आस्था की मां ममता जैन ने बताया कि उनकी पुत्री ने अपनी प्रारम्भिक परीक्षा नगर में ही करने के बाद उन्होंने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा शामली के स्कॉटिस स्कूल से की थी. उनका शुरू से ही यूपीएससी क्रेक करने का सपना था. इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने अपने परिजनों ने अपने सपने के बारे में बताया तो उन्होंने उसे पढाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में भेज दिया. जहां से उन्होंने बीए की परीक्षा पास की. 

सेल्फी स्टडी और ऑनलाइन पढ़ाई से पाई कामयाबी

ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने सेल्फ और ऑनलाइन पढ़ाई भी की. अपने स्तर पर किताबों का चयन किया. आस्था जैन के यूपीएससी में चयन के बाद पूरे नगर में खुशी की लहर है. नगर वासी उनके पिता को बधाई देने आ रहे है. माता-पिता से प्रोत्साहन मिलने के बाद सेल्फ स्टडी से ही आस्था जैन ने यूपीएससी क्रैक किया है.

फोन पर आस्था ने माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

2019 में आस्था जैन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में 496 अंक प्राप्त कर देश में चैथा स्थान प्राप्त कर किया था. आस्था अभी समय IPS की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद में हैं. आस्था ने फोन पर बात करते हुए अपने परीक्षा परिणाम पर संतुष्टि जताते हुए इसका पूरा श्रेय अपने माता ममता जैन, पिता अजय जैन, बहन आंचल जैन, खुशी जैन व भाई सार्थक जैन के साथ अपने गुरुजनों को दिया है. 

Related Articles

Back to top button