बिलासपुर शहर में सभी एंट्री प्वाइंट पर भारी वाहनों की नो एंट्री, यातायात पुलिस आपकी सेवा में तत्पर

बिलासपुर शहर में सभी एंट्री प्वाइंट पर भारी वाहनों की नो एंट्री, यातायात पुलिस आपकी सेवा में तत्पर
बिलासपुर शहर में सभी एंट्री प्वाइंट पर भारी वाहनों की नो एंट्री पर लगातार सख्त कार्यवाही करते हुए निगरानी रखी जा रही है कही पर भी अनाधिकृत गाड़ियों को शहर में देखे जाने तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है परंतु पीडीएस चावल एवं मंडी से धान परिवहन हेतु प्रशासन द्वारा विशेष छूट दिए जाने के कारण धान की ट्रक गाड़ियां को इससे छूट है वहीं नगर निगम, पी डव्लू डी, PHE, रेलवे एवं अन्य विभाग के द्वारा विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य के कारण कुछ वाहनों को समय-समय पर छूट दी दिया जाता है जिसके कारण इन वाहनों को भी रेट-गिट्टी एवं निर्माण सामग्री लेकर जाने की छूट दी जाती है साथ ही अनिवार्य व आवश्यक वस्तु सेवा जिसमे गैस, दूध, मेडिसिन, फायर ब्रिगेड, पानी आदि के वाहनों को भी विशेष छूट में रखी गयी है अतः ऐसे वाहनों को व्यापक जनहित के कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष छूट के तहत परिवहन के सुविधा दी जाती है।
उक्त वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहनों को शहर में अनाधिकृत समय मे प्रवेश पर लगातार नो एंट्री की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। यातायात के अधिकारी कर्मचारी यातायात एवं आवागमन दबाव को दृष्टिगत रखते हुए गर्मी सर्दी धूप ठंड धूल हर परिस्थिति में कार्यशील रहते है और किसी भी प्रकार के अधिकृत व तथ्यात्मक जानकारी के नकारात्मक संदेश प्रसारण से उनके मनोबल पर प्रभाव पड़ता है अतः संदेश प्रसारण के पूर्व अधिकृत जानकारी को ही प्रसारित की जावें।



