छत्तीसगढ़

मिडिल स्कूल सतीवार्ड में हुआ न्योता भोज

मिडिल स्कूल सतीवार्ड में हुआ न्योता भोज

कवर्धा, 27 फरवरी 2026। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सतीवार्ड में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार दुबे रहे। उनके साथ बीआरसी केश लाल साहू, संकुल समन्वयक योगेश्वर साहू, श्रीमती संगीता बघेल शिक्षिका, लक्ष्मण साहू शिक्षक, विनोद मानिकपुरी तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण रहा, जिसने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button