छत्तीसगढ़

चौकी बेलगहना थाना कोटा, ग्राम कुरूवार में चेतना अभियान महिला कमाण्डों का गठन। पूर्ण शराब बंदी पर पहाड़बछाली की महिला कमाण्डों टीम सम्मानित। ग्रामवासियों को दिलवाया गया सड़क सुरक्षा शपथ।

चौकी बेलगहना थाना कोटा, ग्राम कुरूवार में चेतना अभियान महिला कमाण्डों का गठन। पूर्ण शराब बंदी पर पहाड़बछाली की महिला कमाण्डों टीम सम्मानित। ग्रामवासियों को दिलवाया गया सड़क सुरक्षा शपथ।

बिलासपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह महोदय (भा. पु.से.) के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे चेतना अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 25.02.2026 को बेलगहना पुलिस द्वारा चौकी बेलगहना के ग्राम कुरूवार में चेतना विरूद्ध नशामुक्ति, सायबर जागरूकता सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यकम ग्राम पंचायत कुरूवार के सहयोग से आयोजित की गई। उक्त आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, श्रीमती अंशिका जैन प्रशुि० आई०पी०एस० बिलासपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री नुपूर उपाध्याय महोदया कोटा की गरिमामय उपस्थित रही। उपस्थित अधिकारियों के द्वारा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिला पुरूषों को नशे के दुष्प्रभाव नशे से होने वाले दुर्घटनाओं से बचाव एवं सायबर ठगों के द्वारा ठगी के नये-नये उपायों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया, उपस्थित अधिकारियों के द्वारा ग्रामवासियों कों नशे के हालत में वाहन चलाने एवं उससे होने वाले दुर्घटनाओं से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपस्थित स्कूली छात्रा-छात्राओं को गुड टच, बेड टच के संबंध में भी जानकारी दी गई। गावं में पूर्ण रूप से अवैध शराब पर रोक लगाने के संबंध में भी अधिकारियों के द्वारा इसे एक व्यापक सामाजिक बुराई बतलाकर गांव में जागरूकता लाकर पुलिस के सहयोग से इस पर पूर्ण पाबंदी की बात की गई है साथ ही महिला कमाण्डों टीम का भी गठन किया गया।
उक्त कार्यकम में बेलगहना क्षेत्र के ही ग्राम पहाड़बछाली की महिला कमाण्डों टीम भी उपस्थित थी। वहां कुछ माह पूर्व ही महिला कमाण्डों टीम का गठन किया गया था, जो ग्रामवासियों के सहयोग से वर्तमान में ग्राम पहाड़बछाली पूर्ण रूप अवैध शराब मुक्त ग्राम हो चुका है, इस पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा ग्राम पहाड़बछाली के महिला कमाण्डों टीम को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के समापन में उपस्थित ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों के द्वारा जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में लाईसेंस बनाने हेतु शिविर लगाये का आश्वासन भी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं-पुरूष, छात्रा-छात्राएं, ग्राम कुरूवार सरंपच श्रीमती ललिता पोर्ते रविकुमार, उपसरंपच, पंच ग्राम पहाड़बछाली सरपंच सुषमा सुनील करसायल, लाला निर्मलकर एवं बहुताय संख्या में महिलाएं एवं आसपास के कोटवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने अभार व्यक्त कर ग्रामीणों से आग्रह किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चेतना के आयोजन से ग्रामीणों में खुशी व सकारात्मक माहौल देखने को मिला है तथा ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के ऐसे सराहनीय कार्यक्रमों को प्रशंसा की है कार्यक्रम में उपस्थित अन्य ग्रामों के सरपंच एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा उनके ग्रामों में भी कार्यकम कराये जाने की अपेक्षा की गई।
उक्त कार्यकम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि मोतीलाल सुर्यवंशी, आरक्षक प्रदीप जायसवाल, ईश्वर नेताम, धीरज जायसवाल आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button