नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में उठाया सवाल l कहा – छत्तीसगढ़ का भविष्य युवा है, इन्हें नशे से दुर रखना हमार कर्तव्य l

नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में उठाया सवाल l कहा – छत्तीसगढ़ का भविष्य युवा है, इन्हें नशे से दुर रखना हमार कर्तव्य l
https://youtu.be/EaFvFnDF49M?si=0yv15TRGP0MYzsbX
रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधायक अजय चंद्रकार के साथ मिलकर बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण के माध्यम से नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर सदन में सवाल उठाया कौशिक ने सवाल करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी नशे की बिक्री हो रही है और युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने सरकार से नशा मुक्ति के प्रावधानों के विस्तार और सख्त कानून लागू करने की मांग की। इस पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। प्रदेश भर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।“ उन्होंने बताया कि पुलिस और सक्रियता से कई बड़े नशा तस्करों के गिरोह पकड़े गए हैं, जो राज्य स्तर पर नशा विरोधी जागरूकता अभियान को भी बढ़ावा दे रहे हैं। पुलिस आरक्षक के मामले में भी जांच चल रही है और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री कौशिक ने कहा कि जिन लोगो द्वारा वर्दी की आड़ में नशा तस्करों को पनाह देने का कार्य किया जा रहा है और जो लोग युवाओं को नशे के चंगुल में फसाने का काम कर रहे है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि लोगों तक यह संदेश पंहुचे की जो भी नशा के करीब जाएगें या उसे पनाह देंगे तो विष्णु सरकार उन्हें छोड़ेगी नहीं और उस पर कठोर कार्रवाई करेगी। श्री कौशिक ने कहा कि इस दिशा में सरकार पूरी तरह से कार्य कर रही है, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जवाब पुरी तरह से सकारात्मक रूप में रहे हमारा छत्तीसगढ़ खुशहाली की दिशा में है हम आर्थिक रूप से संपन्नता की ओर बढ़ रहे है छत्तीसगढ़ का भविष्य युवा है इसे नशे से दूर रखना हमारा कर्तव्य है और इस तरह से युवा नशे की चपेट में आए उसका भविष्य में इसका गंभीर रूप से परिणाम देखने मिलेगा इसलिए सरकार निडरता से कार्य कर रही है।




