स्कूल परिसर में घुसा सनकी युवक, तीसरी कक्षा के छात्र को डंडे से लहूलुहान होने तक पीटा, चेहरे और पीठ पर आई गंभीर चोटें

धमतरी। लंच के समय स्कूल परिसर में गांव के ही एक सनकी युवक ने कक्षा तीसरी के आठ वर्षीय एक छात्र की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे छात्र घायल हो गए। चेहरे और पीठ में चोटें आई है। शरीर से खून का बहाव भी हुआ है। आक्रोशित पालक व ग्रामीणों ने इस घटना की शिकायत अर्जुनी थाना में करके आरोपित सनकी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा कदम न उठाएं।
कक्षा तीसरी का है छात्र
16 फरवरी को शाम घटना की शिकायत लेकर अर्जुनी थाना पहुंचे घायल छात्र के पिता चेतन निर्मलकर ने बताया कि उनके पुत्र शासकीय स्कूल भानपुरी में कक्षा तीसरी के छात्र है। हर रोज की तरह वह आज भी स्कूल गया हुआ था और वह काम पर चला गया था। जब वह दोपहर में खाना खाने पहुंचे तो सूचना मिली कि उनके बच्चे को गांव के एक सनकी युवक ने पिटाई की है, जिससे उन्हें चोटें आई है। सनकी युवक स्कूल के बांउड्रीवाल का दीवार फांदकर स्कूल परिसर में प्रवेश कर छात्र की पिटाई की है। उन्होंने यह भी बताया है कि घटना को अंजाम देने वाले युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और सनकी भी है। जिस समय बच्चे को पीटा गया, वह समय लंच का था। खाना खाने के बाद छात्र बाथरूम गया हुआ था, इसी दौरान घटना हुई है।


