सिनेमा हॉल का एग्जिट गेट हमेशा सुनसान क्यों होता है? किसी को नहीं पता होगा जबाव

पहले की तुलना में अब लोगों की जिंदगी काफी लग्जरी हो गई है। लोगों की जिंदगी में कई सारे बदलाव आ गए हैं और वो नॉर्मल भी हो गए हैं। उदाहरण के लिए पहले जब फोन आए थे, तब घर में एक फोन या फिर गांव में 2-4 लोगों के घर में फोन हुआ करते थे मगर अब हर किसी के पास अपना खुद का एक फोन होता है। यह एक तरह की लग्जरी ही है। अगर फिल्मों की बात करें तो पहले बहुत कम लोग सिनेमा हॉल में फिल्में देखने जाते थे लेकिन अब लोग 2-3 महीने में तो कोई न कोई फिल्म देखने के लिए थिएटर चले ही जाते हैं। अब बात थिएटर की छिड़ी है तो आपको थिएटर से जुड़ी एक गजब की जानकारी देते हैं जो आपने अब तक नहीं सोची होगी।
हॉल में एंट्री बड़ी गजब की होती है
आप जब भी थिएटर जाते होंगे तो आपने देखा होगा कि वहां पर जहां से एंट्री होती है, वो एरिया बहुत जगमगाता हुआ होता है। वहां पर फिल्मों के अलग-अलग पोस्टर दिखेंगे। वहीं लोगों का ध्यान खींचने के लिए और भी मजेदार पोस्टर्स भी लगे होते हैं जो फनी और क्रिएटिव होते हैं। वहां अलग-अलग फूड आइटम की खुशबू आती है। इसके अलावा वहां गजब की लाइटें भी लगी होती हैं और यह सब चीजें लोगों को आकर्षित करती हैं और लोगों को थिएटर आने पर खुशी सी होती है। लेकिन एक चीज है जो आपने अब तक नोटिस नहीं किया होगा।
एग्जिट गेट सुनसान क्यों होता है?
आप जब पूरी फिल्म देखने के बाद एग्जिट गेट की तरफ से बाहर निकलते होंगे तो क्या आपने यह चीज नोटिस की है कि एंट्री गेट जितना गजब का होता है, एग्जिट गेट उतना ही बोर करने वाला होता है क्योंकि वो पूरा कॉरिडोर सुनसान होता है। इसके पीछे कुछ कारण होते हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। एग्जिट गेट के सुनसान होने का पहला कारण तो यह होता है कि फिल्म खत्म होने के बाद जितनी जल्दी लोग बाहर निकलेंगे, उतनी जल्दी सफाई होगी और दूसरा शो चालू हो पाएगा। अगर एग्जिट गेट भी एंट्री गेट की तरह होगा तो लोग वहां से जल्दी नहीं निकलेंगे। लोग वहां फोटो क्लिक करने लगेंगे और इससे दूसरा शो शुरू होने में देरी होगी और थिएटर वालों को नुकसान होगा।
इसके अलावा दूसरा कारण यह होता है कि लोग वहां से इमरजेंसी की स्थिति में जल्दी और सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं। अगर कुछ आकर्षित करने वाली चीज होगी तो कोई न कोई रुक ही जाएगा। इस वजह से एग्जिट गेट को सिंपल रखा जाता है। एक अन्य कारण यह होता है कि फिल्म देखने के बाद तो लोग कुछ खरीदेंगे नहीं। तो ऐसे में वहां पैसा क्यों ही खर्च किया जाए। इस कारण भी एग्जिट गेट सुनसान होते हैं। एक और कारण यह होता है कि फिल्म के बाद लोग अपने में लग जाते हैं और दीवार तक को नहीं देखते हैं। ऐसे में वहां बोर्ड और पोस्टर लगाने का कोई फायदा ही नहीं है।नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और सबका संदेश न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है



