छत्तीसगढ़

रायपुर में रफ्तार का कहर; तेज बाइक ने साइकिल सवार दंपती को रौंदा, हादसे में तीन लोगों की मौत

रायपुर। राजधानी के रायपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात बरौदा और भुरकुनी के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

पीछे से मारी जोरदार टक्कर

विधानसभा थाना पुलिस के अनुसार टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा अपनी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा के साथ साइकिल से भुरकुनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार दंपती और बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button