छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में तहसीलदार के बेटे की मौत, जिला न्यायालय के सामने तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट

बिलासपुर

जिले के सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार तड़के जिला न्यायालय के सामने तेज रफ्तार भारी वाहन ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिले के छुरिया निवासी हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। उनके पुत्र मणींद्र भूषण सिंह श्याम (23 वर्ष) सकरी के रामा लाइफ सिटी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे मणींंद्र भूषण बाइक से घूमने के लिए निकले थे। जब वे कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने पहुंचे, उसी दौरान एक भारी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Related Articles

Back to top button