छत्तीसगढ़

कार्यवाही में विलंब क्यों ? SDM को वसूली के लिए भेजा गया लेटर : उप संचालक सुश्री शिवानी सिंह जिला पंचायत बिलासपुर

कार्यवाही में विलंब क्यों ? SDM को वसूली के लिए भेजा गया लेटर : उप संचालक सुश्री शिवानी सिंह जिला पंचायत बिलासपुर

तखतपुर l मामला ग्राम पंचायत नेवरा का हैं जो विगत सालो से विवादित पंचायत रहा हैं पूर्व के सरपंच सचिवों के द्वारा भारी घोटाले किये हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैं निर्माण कार्य, विकास कार्य में समस्या उन्पन्न हो जाता हैं आपको बताते चले मामला क्या हैं कार्यालय जिला पंचायत बिलासपुर से दिनांक 03/04/2025 को सचिव निहाली राम पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था क्योकि ग्राम पंचायत का कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो गया था उसके उपरांत 15 वें वित्त आयोग की राशी 5,63,700 रुपये फर्जी तरीके से संबंधित फर्म को जारी किया गया हैं जी की नियम विरुद्ध हैं सचिव का यह कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 के विपरीत हैं l
शासन प्रशासन को इतना बड़ा राजस्व नुकसान हुआ हैं उसके बावजूद कार्यवाही में विलंब किया जा रहा हैं संदेह हैं कही तारीख पे तारीख बदल कर मामला दबाने की कोशिश तो नहीं ? वसूली कार्यवाही में विलंब के कारण ही भ्रस्टाचार करने वालो के हौसले बुलंद हो रहे हैं l

सुश्री शिवानी सिंह तोमर, उप संचालक, जिला पंचायत बिलासपुर : SDM को वसूली के लिए भेजा गया लेटर l

सत्यव्रत तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर कोई जवाब नहीं देना चाहते भूमिका संदिग्ध l

Related Articles

Back to top button