छत्तीसगढ़

सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा : विपक्ष जब काम के आधार पर बात नही कर सकते तो मिथ्या आरोप लगाते है, शासकीय पत्र मेरे विधायक बनने के बाद मेरे ही दबाव में अपोलो को भेजा गया पत्र हैं जिसे विपक्ष आधार बनाकर ढिंढोरा पिट रही हैं,…. कांग्रेस पार्टी अंकित गौरहा के झूठे आरोप बर्दास्त नहीं दिया करारा जवाब

सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा : विपक्ष जब काम के आधार पर बात नही कर सकते तो मिथ्या आरोप लगाते है, शासकीय पत्र मेरे विधायक बनने के बाद मेरे ही दबाव में अपोलो को भेजा गया पत्र हैं जिसे विपक्ष आधार बनाकर ढिंढोरा पिट रही हैं,…. कांग्रेस पार्टी अंकित गौरहा के झूठे आरोप बर्दास्त नहीं दिया करारा जवाब

बिलासपुर/बेलतरा l भारतीय जनता पार्टी के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला से विशेष बातचीत व चर्चा उन्होंने लग रहें झूठे आरोप का खुलकर इसका जबरदस्त जवाब दिया हैं जिससे विपक्ष की नींद उड़ जायगी l

सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा : मैंने अपोलो के लिये कहा है और आज भी अडिग हूँ, प्रयास कर रहा हू, राज्य स्थापना के बाद किसी भी नेता ने यह अपोलो के खिलाफत बोलने का साहस नहीं किया, समस्या यह है की वो जमीन राज्य सरकार ने SECL को दी है ना की अपोलो को, मेरे निर्देश पर आयुष्मान से कुछ प्रमुख बिमारियों को उस में कव्हर करने के लिये दर निर्धारण की बात अपोलो के साथ चल रही है l

दूसरे विडियो में जो आपने भेजा है उस पर मेरा जवाब उसी विडियो में है संबंधित कांग्रेस के विधायक महोदय खुद बिल्डर है और भूमाफ़िया है
सबको पता है और जिन कांग्रेस नेता के बयान का आप उल्लेख कर रहे है उनके जिला पंचायत सदस्य रहते कमीशन खोरी पुरे क्षेत्र में चर्चित है
तत्कालीन समय का कोई सरपंच या सचिव उनके कमीशन खोरी से बचा नही है, खुद नेता थे खुद ठेकेदार और कमीशन भी खुद लेते थे उनकी सरकार थी तब इसी कारण इस बार पंचायत चुनाव नहीं लड़े की निपट जाऊँगा, उनके परिवार जन भी शासकीय नोकरी में है पता कर ले की क्षेत्र में पदस्थ रहते हुये, किसी को नही छोड़ा पैसे के लिये, रही बात आपके उपर आरोप नही लगाया, मैंने जो समाचार आपने भेजा उस पर प्रतिक्रिया दी

मेरे पुरे राजनैतिक जीवन में कट कमीशन और भ्रष्टाचार की कोई और सिद्ध नहीं कर सकता, काम कर रहा हूँ खुले तौर पर आपको और उन सभी को चुनौती है की मेरे को या मेरे किसी कार्यालय के कर्मचारी को या परिवार जनो को किसी भी विषय पर किसी भी प्रकार का लेनदेन हुआ हो तो बताये मैं सब कुछ छोड़ कर चुनौती स्वीकर करुंगा l

जब काम के आधार पर बात नही कर सकते तो मिथ्या आरोप लगाते है, यह ठीक नही है, आपने अपने समाचार में जो पत्र लगाया था, वो शासकीय पत्र में विधायक बनने के बाद मेरे ही दबाव में अपोलो को भेजा गया, और लगातार पत्राचार के माध्यम से आग्रह हो रहा है l
चूँकि SECL से अनुबंधित है विषय है l
इलाज के भुगतान संबंधित विवाद भी पूर्ववर्ती सरकार के समय से लंबित है l
अपोलो अस्पताल इस लिये प्रकिया को स्थापित करने में देरी हो रही है l

Related Articles

Back to top button