जिम्मेदार कौन ? गनियारी तहसीलदार मौन कार्यालय पास अवैध मुरुम खदान का अवैध कारोबार, पटवारी, सरपंच, खनिज विभाग की भूमिका संदिग्ध, राधिका वाटर पार्क के पास सरकारी, कोटवारी जमीन पर बेजाकब्जा, गेट निर्माण, आधुनिक तरीके से घेराबंदी, जिला कलेक्टर का आदेश हैं किसी भी सरकारी या कोटवारी जमीन पर बेजा कब्ज़ा पर तत्काल कार्यवाही की जायगी लेकिन यहाँ संबधित अधिकारी कर रहे अवमानना, आदेश का निरादर l



जिम्मेदार कौन ? गनियारी तहसीलदार मौन कार्यालय पास अवैध मुरुम खदान का अवैध कारोबार, पटवारी, सरपंच, खनिज विभाग की भूमिका संदिग्ध, राधिका वाटर पार्क के पास सरकारी, कोटवारी जमीन पर बेजाकब्जा, गेट निर्माण, आधुनिक तरीके से घेराबंदी, जिला कलेक्टर का आदेश हैं किसी भी सरकारी या कोटवारी जमीन पर बेजा कब्ज़ा पर तत्काल कार्यवाही की जायगी लेकिन यहाँ संबधित अधिकारी कर रहे अवमानना, आदेश का निरादर l
बिलासपुर : तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत गनियारी में तहसीलदार कार्यालय के महज एक किलोमीटर में शिवसागर बांध में चल रहा हैं अवैध मुरुम खदान, लीज ख़तम हो जाने बाद भी भूमाफियाओं के द्वारा अवैध मुरुम खदान का कारोबार लगातार जारी हैं आश्चर्य की बात हैं की तहसीलदार को सब पता होकर भी किसी भी प्रकार कार्यवाही या औचक निरिक्षण नहीं हैं ऐसा लगता हैं तहसीलदार के द्वारा अवैध मुरुम खदान चलाने वालो को अभय दान दे दिया हैं चल रहे अवैध मुरुम खदान के कारोबार, पटवारी, सरपंच, खनिज विभाग की भूमिका संदिग्ध हैं क्योकि सभी पदाधिकारी जानकर भी अंजान बने बैठे हैं जैसे सभी खानापूर्ति करके बैठे हैं l कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की चुप्पी साधना कारण स्पष्ट हैं जो सभी को पता हैं भ्रष्टाचार चरम पर हैं l
उप तहसील के पास ही पटवारी कार्यालय का निर्माण कार्य एक वर्ष पूर्व से किया जा रहा हैं लेकिन कब पटवारी कार्यालय निर्माण पूरा होगा और कब खुलेगा आम जनता के लिए पटवारी कार्यालय, निर्माण कार्य एक साल पहले का चल रहा वह चल रहा लेकिन अब भी पूर्ण नहीं हुआ हैं निर्माण कार्य अधुरा हैं, पटवारियों से किसी भी कार्य को लेकर भेट मुलाकात हो पाना भारी मुश्किल काम होने के कारण पटवारी संबंधित कार्य में समस्या से निजात पाने के लिए स्थाई पटवारी कार्यालय उप तहसील के पास शासन प्रशासन द्वारा व्यवस्था हेतु निर्माण राशि स्वीकृत किया हैं लेकिन आश्चर्य की बात हैं की लगभग 12 बाई 12 के एक कमरे को बनाए जाने के लिए एक साल पहले से निर्माण कार्य चल रहा हैं पर निर्माण पूर्ण नहीं हुआ हैं की व्यवस्थित कार्यालय में संबंधीत सुविधाओ का लाभ मिल सके l सरपंच, सचिव, पंचायत भवन कार्यालय महज पांच सौ मीटर की दुरी पर हैं सभी को जानकरी हैं लेकिन किसी को जनता की समस्या पा किसी को कोई ध्यान नहीं दे रहा सभी अंजान बने बैठे हैं l
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व से आज दिनांक तक गनियारी की जमीन पर लीज लेकर मुरुम खदान चला चुके हैं जिन्हें सभी सिस्टम का ज्ञान हैं संदेह हैं की कही यही लोग तो नहीं जो लीज ख़तम होने के बाद भी अपना अवैध मुरुम का कारोबार नहीं छोड़ रहें हैं लिजधारियो के नाम भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, नंदू सिंह, निर्मला सिंह, सुरेश वाधवानी, कविता वाधवानी, आशिष दुबे, समारू गोड, गौतम सिंह, सूरज मरकाम जो मुरुम खदान मलाई खा चुके हैं l




