जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही उमंग पर युवाओं का भरोसा

जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही उमंग पर युवाओं का भरोसा
60 युवाओं ने थामा भाजपा का हाथ, उमंग पाण्डेय बने युवा आकर्षण का केंद्र
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कबीरधाम जिला अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही जिले की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उमंग पाण्डेय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से ही जिले भर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।
युवाओं का यह उत्साह केवल भावनात्मक नहीं बल्कि विश्वास में बदलता हुआ नजर आया, जब कवर्धा के लगभग 60 युवाओं ने उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा जी के समक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी नव-प्रवेशी युवाओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी का विशाल हार-माला से भव्य अभिनंदन कर अपना सम्मान और विश्वास प्रकट किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का इस तरह बड़ी संख्या में जुड़ना उनके नेतृत्व, कार्यशैली और विचारों पर भरोसे का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए पार्टी, समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू जी के समक्ष भी युवाओ ने युवा मोर्चा में शामिल हुए जिसमे भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू, भाजपा कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सतविंदर पाहुजा, रामविलास चंद्रवंशी सौरभ शर्मा ज्योति केशरवानी सोनू ठाकुर आशीष सोनी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अपने युवा जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में काम करने को लेकर जोश और आत्मविश्वास साफ झलकता रहा। स्वयं जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि पार्टी के विचार जिले के प्रत्येक युवा तक पहुँचें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद युवा तक सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ कन्या शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सदस्यता ली, जो यह दर्शाता है कि युवा मोर्चा अब केवल संगठन नहीं बल्कि विश्वास और अवसर का मंच बनता जा रहा है।
स्पष्ट है कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही उमंग पाण्डेय युवाओं के भरोसे की पहचान बनते जा रहे हैं, और कबीरधाम में भाजयुमो एक नई रफ्तार पकड़ चुका है।



