
वसंत पंचमी के दिन आयोजित होगा
स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी का पञ्चत्रिंशत् पट्टाभिषेक महोत्सव एवं अभिनन्दन समारोह
कवर्धा। आदित्यवाहिनी के द्वारा वसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को भगवत्पाद शिवावतार ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ-पुरीपीठाधीश्वर अनन्त श्रीविभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाभाग का पञ्चत्रिंशत् पट्टाभिषेक महोत्सव एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित होगा।
उल्लेखनीय है कि पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग का आज से 35 वर्ष पूर्व पुरी पीठ के श्रीमद्जगतगुरु शंकराचार्य के पद पर पट्टाभिषेक हुआ था।
इस अवसर पर पूज्यपाद द्वारा संस्थापित संस्था पीठपरिषद, आदित्यवाहिनी, आनंदवाहिनी के द्वारा भगवती सरस्वती देवी तथा पुरीपीठाधीश्वर महाभाग के तैल चित्र पर पूजन कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा तथा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया जायेगा। तत्पश्चात आदित्य वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष- श्री आशीष दुबे आदित्यवाहिनी छत्तीसगढ़ सहित जिला अध्यक्ष श्री कुलेश्वर सिंह राजपूत, मध्य क्षेत्र प्रमुख श्री मोनू ठाकुर, नगर अध्यक्ष श्री अमित शर्मा सहित आनंद वाहिनी की जिला अध्यक्ष का अभिनन्दन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विगत वर्ष जगतगुरु शंकराचार्य जी महाभाग के कार्यक्रम में सहयोग देने वाले समाज सेवी संस्थाओं एवं सहयोगियों का सम्मान भी किया जाएगा।
आदित्य वाहिनी द्वारा समस्त शिष्यवृन्द एवं धर्मप्रेमियों से उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है ।
प्रेषक
अंकुश विश्वकर्मा
जिला सह सचिव आदित्यवाहिनी कवर्धा



