छत्तीसगढ़

आईटीबीपी की 29वी एवं 45वीं वाहिनी ने आदिवासी युवाओं को दिल्ली एवं अलीपुर भेजा भ्रमण पर

आईटीबीपी की 29वी एवं 45वीं वाहिनी ने आदिवासी युवाओं को दिल्ली एवं अलीपुर भेजा भ्रमण पर
नारायणपुर, 20 जनवरी 2023 – गृह मन्त्रालय, भारत सरकार की नीतियों एवं नेहरू युवा केन्द्र के के तहत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आयोजित किये जाने वाले आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अन्तर्गत 45वीं एवं 29वीं वाहिनी द्वारा अपनी तैनाती परिक्षेत्र जिला- नारायणपुर एवं माड़ ईलाके के अति दुर्गम से देश की सांस्कृतिक एवं विरासत के प्रति जिज्ञासु 20 आदिवासी युवाओं (युवा- 15 एवं युवतियां -05) को अलीपुर दिल्ली भ्रमण हेतु भेजा जा रहा है। सभी युवा 23 जनवरीसे 29 जनवरी, 2023 तक अलीपुर, दिल्ली के विभिन्न सांस्कृतिक एवं पर्यटक स्ािलों का भ्रमण कर जानकारी हासिल करेगे।
नेहरू युवा केन्द्र के तहत पर्यटन हेतु भेजे जाने वाले 20 आदिवासी युवाओं को कार्यक्रम का उद्घाटन भी भानु प्रताप सिंह, कमाण्डेट 45वीं वाहिनी द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान श्री भानु प्रताप सिंह, कमाण्डेट, द्वारा सभी युवाओं को भ्रमण से पूर्व देश की सास्कृतिक विरासत एवं भ्रमण किये जाने वाले गंतव्य स्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और युवाओं को देश के चहुँमुखी विकास हेतु मुख्यधारा में शामिल होकर राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान बढ-चढकर देने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर श्री बेगराज मीणा, उप-सेनानी वाहिनी श्री प्रदीप कुमार उप सेनानी एवं श्री सरया कुमार सहायक सेनानी 45वीं वाहिनी आदि उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button