देश दुनिया

ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, सर्दी के सारे रिकॉर्ड टूटे; दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली। उत्तर भारत में पारा लगातार गिरता जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज रविवार, 11 जनवरी को दिल्ली के आयानगर में सबसे कम तापमान 2.9-डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं। देश के कई इलाकों में तापमान 0-डिग्री के करीब पहुंचता जा रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

दिल्ली में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के आयानगर में जहां 2.9-डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पालम में 3-डिग्री तापमान रहा। लोदी रोड में 4.6-डिग्री और सफदरजंग में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठ रहे हैं।

भारत का सबसे ठंडा शहर

दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर छाया हुआ है। आज रविवार को राजस्‍थान का पिलानी शहर देश का सबसे ठंडा शहर रहा है। यहां तापमान 1.2-डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं राजस्थान का सीकर, देश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, यहां तापमान 1.7-डिग्री तक पहुंचा।उत्तराखंड के पंतनगर में आज 1.8-डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह आज भारत का तीसरा सबसे ठंडा शहर है। राजस्थान के चूरू में 2.0-डिग्री और हरियाणा के हिसार में 2.2-डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button