कवर्धाछत्तीसगढ़धर्म

कवर्धा के आशीष दुबे बने आदित्यवाहिनी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

आशीष दुबे के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगठन के सदस्यों में अपार हर्ष है तथा सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आशीष दुबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सबका संदेश

कवर्धा।
आदित्यवाहिनी कवर्धा के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे को पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से 28.12.2025 को आदित्यवाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की गई। यह कवर्धावासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि आदित्यवाहिनी जैसे दिव्य आध्यात्मिक संगठन के सफल संचालन हेतु प्रदेश संगठन का नेतृत्व करने के लिए कवर्धा निवासी आशीष दुबे का चयन किया है जिनके अध्यक्षीय कार्यकाल में कवर्धा आदित्यवाहिनी संगठन ने अनेक दिव्य प्रकल्पों का कुशलतापूर्वक संचालन किया है। आशीष दुबे के अध्यक्षीय कार्यकाल में ही कवर्धा में पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की दिव्यधर्म सभा एवं हिंदूराष्ट्र संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ था। विगत दो वर्षों से घर-घर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हिन्दू राष्ट्र स्थापना एवं गौ हत्या बंदी के पावन उद्देश्य के साथ संचालित किया जा रहा है। पिछले 4 वर्षों से संचालित अन्न दान प्रकल्प में अभूतपूर्व सफलता इन दो वर्षों में ही प्राप्त हुई जब श्री गोवर्धन मठ पुरी में जन सहयोग से आदित्य वाहिनी संगठन के द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रचुर मात्रा में अन्नदान समर्पित गया। भगवत्पाद शिवावतार श्री आदि शङ्कराचार्य जयंती, गोपाष्टमी, करपात्री जयंती के सफल आयोजन सहित श्रमदान एवं सेवा कार्य भी निरंतर संचालित किया जा रहा है। आशीष दुबे के नेतृत्व में संगठन के विस्तार के साथ-साथ संस्था के प्रकल्पों के समयबद्ध आयोजन के कारण पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदित्यवाहिनी कवर्धा को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है।
आशीष दुबे के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगठन के सदस्यों में अपार हर्ष है तथा सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आशीष दुबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उक्त जानकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने दी।

अंकुश विश्वकर्मा
जिला सहसचिव आदित्यवाहिनी कवर्धा

Related Articles

Back to top button