देश दुनिया

मंडप में हो रहा था कन्यादान, दुल्हन पर कूद गया बंदर! लोगों ने कहा- ‘हनुमान जी आशीर्वाद देने आए हैं’

उत्तराखंड के ऋषिकेश में नदी किनारे हो रही एक शादी उस समय खास बन गई, जब रस्मों के दौरान एक बंदर दुल्हन पर कूद गया. बंदर ने शांति से शादी के सेटअप से केला उठाया और बिना किसी को परेशान किए घूमता रहा. आसपास और भी बंदर बैठे हुए खाना खाते दिखे. यह नज़ारा देखकर दूल्हा-दुल्हन हैरान जरूर हुए, लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान थी. इस वीडियो को लोग शरारत नहीं, बल्कि हनुमान जी का आशीर्वाद मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और ज्यादातर लोग इसे शुभ संकेत बता रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mini._.camera नाम के यूजर ने शेयर किया है.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button