छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की पहल नैनपुर में अत्याधुनिक सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन कार्यालय स्थापितनया सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन कार्यालय नैनपुर में तैयार, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर रेल संचालन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की पहल नैनपुर में अत्याधुनिक सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन कार्यालय स्थापित
नया सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन कार्यालय नैनपुर में तैयार, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर रेल संचालन

दपूमरे, नागपुर मंडल – 26 दिसम्बर 2025/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा नैनपुर में एक नया सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) कार्यालय स्थापित किया गया है। इस आधुनिक सुविधा के शुरू होने से रेलवे के सिग्नल एवं संचार तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा, जिससे ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित, सुचारू एवं समयनिष्ठ होगा।
यह परियोजना दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर के कुशल मार्गदर्शन में, अर्पित सरन, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) तथा नेहल नारायणे, मंडल अभियंता (उत्तर) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है। नया सिग्नल एवं कम्युनिकेशन (S&T) कार्यालय नवीनतम तकनीकों और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे सिग्नल रखरखाव, त्वरित संचार तथा तकनीकी समन्वय में उल्लेखनीय सुधार होगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस कार्यालय की स्थापना से कर्मचारियों की कार्यकुशलता और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, साथ ही आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। परिणामस्वरूप, यात्रियों को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और बेहतर रेल सेवाएं प्राप्त होंगी।

नागपुर मंडल द्वारा आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में उठाया गया यह कदम क्षेत्र में रेल परिचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related Articles

Back to top button