देश दुनिया

उत्तर भारत में स्कूल छुट्टियों की हुई घोषणा, इन राज्यों में घोषित हुई सर्दी की छुट्टियां School Holiday

उत्तर भारत में ठंड का कहर तेज़ी से बढ़ता जा रहा है. लगातार गिरते तापमान, कोहरा और शीतलहर को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. कुछ राज्यों में पहले से ही स्कूल बंद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ में अवकाश की तारीखों का इंतजार है.राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और ठंड दोनों का असर स्कूली शिक्षा पर पड़ा है. फिलहाल स्कूल हाइब्रिड मोड पर संचालित हो रहे हैं यानी कुछ कक्षाएं ऑनलाइन और कुछ ऑफलाइन चल रही हैं. विंटर वेकेशन 1 जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेंगी. इस दौरान छात्रों को सर्दी से राहत मिलेगी और स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे.

कश्मीर

कश्मीर में बर्फबारी, घना कोहरा और हड्डी कंपा देने वाली ठंड के कारण सबसे पहले स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गईं.

  • प्री-प्राइमरी कक्षाओं में 26 नवंबर से छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं.
  • कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 दिसंबर से बंद कर दिए गए हैं.
  • कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं 11 दिसंबर से बंद हो चुकी हैं.

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अब सीधे 1 मार्च 2026 को दोबारा खुलेंगे, जबकि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 22 फरवरी को फिर से शुरू कर दी जाएंगी.

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान गिरने के बाद स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.
हालांकि योगी सरकार ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर छुट्टी रद्द करने का आदेश दिया है.
बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक,

  • 25 दिसंबर को सभी स्कूल खुले रहेंगे.
  • स्कूलों को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.

पंजाब

पंजाब सरकार ने राज्यभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 22 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक विंटर वेकेशन की घोषणा की है.एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के ज़रिए सरकार ने स्कूलों को आदेश दिया कि वे इस दौरान शीतकालीन अवकाश का पालन सुनिश्चित करें. यह निर्णय राज्य में बढ़ती सर्दी और कोहरे की गंभीरता को देखते हुए लिया गया है.

Related Articles

Back to top button