दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल पर स्थित नागभीड़-तलोधी रेलखंड में समपार फाटक संख्या GCF-78 को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल पर स्थित नागभीड़-तलोधी रेलखंड में समपार फाटक संख्या GCF-78 को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
दपूमरे, नागपुर मंडल – 25 दिसम्बर 2025 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल पर स्थित नागभीड़-तलोधी रेलखंड के किमी 1033/14-15 पर स्थित मानव समपार फाटक संख्या GCF-78 पर लो हाइट सबवे (LHS) का निर्माण कार्य सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति तथा जिला कलेक्टर, चंद्रपुर की सहमति से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
उक्त कार्य के पूर्ण होने के फलस्वरूप, लेवल क्रॉसिंग संख्या GCF-78 को दिनांक 30.12.2025 को प्रातः 06:00 बजे से सभी प्रकार के सड़क यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
अब इस लेवल क्रॉसिंग से गुजरने वाला समस्त सड़क यातायात नव-निर्मित लो हाइट सबवे (LHS) के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा के दौरान उक्त परिवर्तन को ध्यान में रखें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें। यह व्यवस्था यात्रियों एवं आम जनता की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई है।




