खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

परी गार्डन में महिलाओं के लिए किया गया खेल प्रतियोगिता का आयोजन

भिलाई। जीवन चेतना महिला समिति हुड़को द्वारा महिलाओं के लिये खेल प्रतियोगिता का आयोजन परी गार्डन में किया गया। जिसमें हर उम्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद दिनेश यादव एवं सुरेखा खटी थे। समिति की ओर से महिलाओं के लिये कई रोंचक प्रतियोगिताएं रखी गई थी। जिसमें रस्सी कूद, चम्मच दौड़, सूई धागा रेस, बकेट रेस, स्ट्रा रेस जैसे कई खेल शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद दिनेश यादव ने कहा कि महिलाओं के लिये अपनी प्रतिभा दिखाने का यह अच्छा अवसर है। इस तरह के कार्यक्रम से उनमें उत्साह और सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। पार्षद श्रीमती सुरेखा खटी ने कहा कि महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारी के चलते अपनी ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती है। लेकिन ऐसे कार्यक्रम उन्हे अपनी पहचान बनाने में सहायक होते है। आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना नाम ऊंचा किया है। लेकिन हमारे पारंम्परिक खेलो का अपना महत्व है। ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिये। इस प्रतियोगिता में पचास से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें स्ट्रा रेस में क्रमश : प्रथम रूपा राय, द्वितीय गंगा सिन्हा, त्रितीय के.लक्ष्मी, रस्सी दौड़ में दिप्ती नालम्बार, मधुमिता, सेजल, बकेट रेस में के.लक्ष्मी अरूणा, रूपा राय, सूई धागा रेस में अरूणा, सेजल, सारिका एवं स्पेशल प्राईज लता जवादे को दिया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button