छत्तीसगढ़

30 क्विंटल अवैध धान जब्त

30 क्विंटल अवैध धान जब्त

बिलासपुर, 9 दिसम्बर 2025/ अवैध रूप से संग्रहित 75 कट्टी (30 क्विंटल) धान आज फिर से जब्त किया गया। संयुक्त जांच दल द्वारा ग्राम पचपेड़ी के गोलू गुप्ता के गोदाम से 75 कट्टी 30 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बिना कागजात के वे इसका व्यवसाय कर रहे थे। आशंका बनी हुई थी कि सांठगांठ करके आसपास की किसी सोसाइटी में इसे खपाते। इसके पहले कलेक्टर के निर्देश पर पकड़ लिए गए। जिला खाद्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य और मंडी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button