छत्तीसगढ़

केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं एवं त्रैमासिक कर्तव्य विवरण प्रस्तुत किया.

केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं एवं त्रैमासिक कर्तव्य विवरण प्रस्तुत किया.

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद, तोखन साहू ने आज संसद भवन स्थित कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जे. पी. नड्डा से सौजन्य भेंट की।

श्री साहू ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा को उनके जन्मदिन की असीम एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और राष्ट्र-सेवा के मार्ग पर उनके निरंतर मार्गदर्शन की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

भेंट के दौरान, श्री साहू ने अपने दायित्वों के निर्वहन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने मंत्रालय (आवासन एवं शहरी कार्य) और अपने संसदीय क्षेत्र (बिलासपुर) में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति से संबंधित अपना त्रैमासिक कर्तव्य विवरण भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रस्तुत किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button