निगम ने चौक चौराहे पर जलाए अलाव,ठंड में लोगों को मिलेगी राहतअलाव जलाने सभी जोन को दिए गए है निर्देश

निगम ने चौक चौराहे पर जलाए अलाव,ठंड में लोगों को मिलेगी राहत
अलाव जलाने सभी जोन को दिए गए है निर्देश
छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेन्द्र साहू की रिपोर्ट/ बिलासपुर- तापमान में गिरावट और बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के चौक चौराहों में नगर पालिक निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख स्थानों में अलाव से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नियमित अलाव जले, इसके लिए निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए है। नवंबर माह के अंत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, गिरते पारा और शुष्क मौसम के कारण शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी है जिसे देखते हुए निगम प्रशासन ने सभी जोन के प्रमुख स्थान और चौक चौराहो पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। ताकि नागरिकों को बढ़ती ठंड में राहत मिल सकें। इसके लिए निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।



