छत्तीसगढ़

डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति

डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 24 नवम्बर 2025/ जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त 4 आवेदकों के आवेदन के छानबीन के क्रम में 7 दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। यदि आवेदक के परिवार के कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत हो अथवा किसी प्रकार के अपराधिक या न्यायालीन मामले उनके विरूद्ध लंबित हो तो इसकी जानकारी उक्त समयावधि में बंद लिफाफा या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी दे सकते है।
डीईओ ने आगे बताया कि शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला भाठापारा, खम्हरिया में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. राजाराम टेंगवार के परिवार से उनके पुत्र रितेश कुमार टेंगवार ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिरगिट्टी में भृत्य के पद पर कार्यरत स्व. संतोष कुमार साहू के निधन उपरांत उनके संतान दिव्या साहू ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किए है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला वेदपरसदा विकासखण्ड मस्तुरी में कार्यरत स्व. विनोद कुमार टंडन के पुत्र आलोक कुमार टंडन ने अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन दिए है। इसी प्रकार सेजेस महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के भृत्य स्व. राकेश कुमार सोनी के दिवंगत होने के बाद उनके पुत्र नवीन सोनी सांई नगर उस्लापुर निवासी ने आवेदन किये है। इस संबंध में जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कक्ष क्रमांक 25 पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग में निर्धारित अवधि में दिया जा सकता है। विलंब से प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button