छत्तीसगढ़

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों के अवकाश पर रोक

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों के अवकाश पर रोक

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 17 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 28 अक्टूबर प्रारंभ किया गया। 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन संबंधी इस महत्वपूर्ण कार्य की निरंतरता बनाए रखने हेतु आयोग ने स्पष्ट किया है कि कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अवधि में किसी भी प्रकार के अवकाश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिना अनुमति लिए गए अवकाश को स्वीकृत नहीं माना जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण और सुधार का कार्य किया जाएगा। एसआईआर से संबंधित कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को उक्त पुनरीक्षण कार्य की अवधि में अवकाश स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर की बिना अनुमति के स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button