छत्तीसगढ़

तोखन साहू:NDA ही बिहार का भरोसा, NDA ही बिहार का भविष्य, विकास, विश्वास का दूसरा नाम है मोदी, आभार बिहार :- केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

तोखन साहू:NDA ही बिहार का भरोसा, NDA ही बिहार का भविष्य, विकास, विश्वास का दूसरा नाम है मोदी, आभार बिहार :- केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। बिहार की जनता ने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए और बिहार भाजपा को जो ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व जनादेश दिया है, वह सुशासन, विकास और जन-कल्याण की नीतियों में जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर बिहार की जनता द्वारा जताए गए इस भरोसे को हृदय से नमन करता हूँ।

यह विजय केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास की राजनीति की जीत है—जन-कल्याण की भावना, सामाजिक न्याय और स्थिर शासन की जीत है। बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे ऐसे नेतृत्व और ऐसी सरकार चाहते हैं जो सेवाभाव, पारदर्शिता और परिणाम-प्रधान कार्यशैली को प्राथमिकता दे।

एनडीए सरकार और बिहार भाजपा ने गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और वंचित समाज के उत्थान के लिए जो योजनाएँ धरातल पर पहुंचाई हैं, आज बिहार की जनता ने उसी पर अपना भरोसा और मजबूत कर दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें और अधिक जिम्मेदारी, विनम्रता और तेज़ी से काम करने की शक्ति प्रदान करता है।

मैं बिहार की जनता, एनडीए परिवार, बिहार भाजपा, बूथ स्तर तक के तमाम कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आने वाले समय में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के बुनियादी ढांचे, शहरी सुविधाओं, आवास, रोजगार और समग्र विकास के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

यह विजय बिहार के उज्ज्वल भविष्य की घोषणा है— सुशासन की जीत, विकास की जीत, और जनता के विश्वास की जीत।

बिहार की पूरी जनता को हृदय से धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button