छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय मैराथन दौड़ 25 तारीख को

जिला स्तरीय मैराथन दौड़ 25 तारीख को
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के के तत्वावधान में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन इस महीने की 25 तारीख को  प्रातः 8.30 बजे किया जायेगा। मैराथन दौड़ जिला मुख्यालय स्थित बालक क्रीड़ा परिसर मैदान से शुरू होगी। जिसमें से 40 पुरूष एवं 40 महिला धावकों का चयन राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ हेतु किया जायेगा। 
विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक धावक अपना पंजीयन कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालक क्रीड़ा परिसर में उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते हैं। जिला स्तरीय मैराथन दौड़ पुरूष वर्ग के लिए 20 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए 10 किलोमीटर निर्धारित है। मैराथन दौड़ में विजेता 10-10 धावकों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।  
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button