दैनिक राशिफल

2 नवंबर क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल (Aries horoscope): मल्टी सिटी प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। सभी प्रकार की संपत्ति में इंवेस्ट कर सकते हैं। पेपरवर्क में लापरवाही न करें।

वृष राशिफल (Taurus horoscope): पेशेवर मित्रों और सहयोगियों से प्रॉपर्टी की बेहतर सूचनाएं मिल सकती हैं। कमर्शियल पर फोकस बना रहेगा। सौदे पक्ष में बनेंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): प्रॉपर्टी की खरीदी में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण चर्चाएं सकारात्मक रहेंगी। पेपरवर्क को पूरा करने में सहजता रहेगी। 

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope): प्राइम लोकेशन की प्रीमियम प्रॉपर्टी लेने का नजरिया बना रहेगा। परिवार के सदस्य सहयोग बनाए रखेंगे। भूमि-भवन की खरीदी पर जोर होगा। 

सिंह राशिफल (Leo Horoscope): योजना के अनुसार प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय ले सकते हैं। बजट से अधिक की संपत्ति में निवेश करने की जल्दी न दिखाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope): कमर्शियल प्रॉपर्टी की खरीदी में रुचि रहेगी। फैक्ट््री व ऑफिस पर फोकस होगा। नए प्रोजेक्ट की शुरूआत कर सकते हैं। 

तुला राशिफल (Libra Horoscope): लीज व रेंट पर प्रॉपर्टी लेने की कोशिश होगी। लंबी अवधि के लिए संपत्ति में निवेश करने में संकोच बना रह सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope): शॉप शोरूम और ऑफिस के लिए प्रॉपर्टी लेने का नजरिया रहेगा। लीज व रेंटल पर फोकस बनाए रखेंगे। बजट से समझौता नहीं करेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope): मनपसंद संपत्ति लेने की योजना मूर्तरूप लेगी। अनुभव व जिम्मेदार लोगों का सहयोग मिलेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): प्रीमियम और स्पेशियस प्रॉपर्टी लेने की सोच बनी रहेगी। बजट से अधिक निवेश कर सकते हैं। करीबी मित्र व साथी मददगार होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): पैतृक संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी। परिवार के सभी सदस्य आपसी सहमति से प्रॉपर्टी लेने पर जोर रखेंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope): नए हाउसिंग प्रोजेक्ट व ऑफिस स्पेस की तलाश पूरी हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय आत्मविश्वास से लेंगे। परिजन सहयोग देंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button